फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तीसरे चरण के निकाय चुनाव का प्रचार सोमवार को थम जाएगा। नोएडा और गाजियाबाद से फोर्स के वापस लौटने के कारण आखिरी दिन जनसभाओं की अनुमति दे दी । जिला प्रशासन ने एक दिन पहले सभी स्वीकृतियां निरस्त कर दी । प्रत्याशी आखिरी दिन ताकत झोंक देंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए 29 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव के तीसरे चरण में जिला बागपत की तीन पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में मतदान होगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे तक सभाओं की अनुमति दी। इससे पहले पुलिस की कमी के चलते अनुमतियां निरस्त कर दी। इससे माना जा रहा है कि प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक देंगे। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने बताया सोमवार को शाम पांच बजे के बाद यदि कहीं प्रचार मिला तो आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

अनुमति निरस्त होने पर ठहरा प्रचार
बागपत। प्रशासन की ओर से रविवार को सभाओं की अनुमति रद करने से प्रचार ठहर गया । इसके बाद प्रत्याशियों ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर आखिरी दिन प्रचार की अनुमति मांगी। जिस कारण आखिरी दिन की सभाओं की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन


मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जयप्रकाश ने बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि बैरिकेडिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। खेकड़ा में भी तैयारी पूरी रखने के लिए कहा गया है।

आज होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग
बागपत। निकाय चुनाव में मतदान और मतगणना की तैयारियों के लिए सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें