बावली गांव से गाड़ी चोरी
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव निवासी मोनू पुत्र बाबू पिकअप गाड़ी यूपी 19 टी 0156 पर चालक है। वह रात गाड़ी लेकर गांव गया था और उसने अपने घर के बाहर उसको खड़ा कर रखा था। बुधवार की तड़के उसे गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। वह बाहर आया तो अज्ञात बदमाश गाड़ी लेकर भाग निकले। उसने शोर मचाया तो लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। उसने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।