बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने बुधवार की रात में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया, जो स्कूटी से दिल्ली से चरस लेकर आ रहा था।
पकड़ा गया युवक आशु पुत्र वकील गुराना रोड बड़ौत का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली दिल्ली की ओर से स्कूटी पर एक युवक भारी मात्रा में दिल्ली से चरस लेकर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर चेकिंग शुरू की। जैसे ही स्कूटी से आशु आया तो पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेकर पर उसके पास से आधा किलो चरस बरामद हुई है। युवक ने बताया कि वह दिल्ली से चरस लाकर बड़ौत में सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।