बड़ौत (बागपत)।
केनाल रोड शांति नाथ मंदिर वाली गली में दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ले गए। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
शांति नाथ मंदिर गली की रहने वाली प्रेमलता जैन पत्नी प्रदीप कुमार जैन रविवार को एक चिकित्सक के यहां फिजियोथेरेपी कराकर पैदल ही अपने घर आ रही थी। जब वह गली में अपने घर जाने के लिए मुड़ी तो पीछे से बाइक से आए दो बदमाश उसके गले से सोने की चेन खींच कर भाग निकले। शोर मचाए जाने पर लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में प्रदीप कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी।