24 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
कांधला। विद्युत निगम की टीम ने कस्बे के मोहल्ला मौलानान, गुजरान, सरावज्ञान और नया बांस के साथ ही कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अवर अभियंता रविशंकर ने बताया कि इस दौरान 24 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। कई उपभोक्ताओं ने समन शुल्क जमा कराया। बिजलीघर पर अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम, उपखंड अधिकारी अरशद अली ने शिविर के दौरान उपभोक्ताओं के बिलों को ठीक किया। 32 लोगों को नए कनेक्शन वितरित किए। इस दौरान टीम के साथ संतोष, रामआसरे, दीपक, नौशाद, भूरा, बिलाल, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।