फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस से छात्र को खींचने की कोशिश, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत से हिलवाड़ी जा रही स्कूली बस से एक छात्र को पांच-छह युवकों ने खिड़की से खींचने की कोशिश की। बस चालक और अन्य छात्रों की सूझबूझ के कारण आरोपी अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाए। पीड़ित की मां ने सीओ से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर बच्चों को सुरक्षा दिलाने की मांग की
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव की महिला ने एसपी दफ्तर पर दिए शिकायत पत्र में बताया उसका एक बेटा और एक बेटी बड़ौत स्कूल में पढ़ते हैं। सात सितंबर को उनके बच्चे अन्य छात्राओं के साथ स्कूली बस से घर लौट रहे थे। जैसे ही बस कोताना रोड बिजली घर के पास पहुंची, तभी तीन युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे का नाम लेकर शोर मचा दिया और कहने लगे इसी बस में है। आरोपियों ने बस को रुकवा लिया और खिड़की खुलवाने लगे, लेकिन छात्रों ने खिड़की नहीं खोली। आरोपी उसको जबरदस्ती खिड़की से खिंचने लगे। उसके साथ मारपीट की । इसी दौरान एक अन्य स्कूली बस आ गई। उसे देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। उसने अफसरों से बच्चों की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ वंदना ने बड़ौत पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें