चांदीनगर (बागपत)। लहचौड़ा में सरकारी नलकूप के पास बदमाशों ने रविवार की रात में बाइक सवार दुकानदार से लूट करने की कोशिश की। इसकी जानकारी गांव में दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहुंचे। कई घंटे बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
लहचौड़ा निवासी सतबीर सिंह की खेकड़ा कस्बा में स्कूल बैग की दुकान है। वे प्रतिदिन की तरह रविवार की रात में करीब आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वे जैसे ही लहचौड़ा मार्ग पर सरकारी नलकूप के पास पहुंचे, वहां पर पहले से ही खड़े पांच बदमाशों ने लूटपाट करने की नियत से डंडा मारकर बाइक को गिराने की कोशिश की, लेकिन वे बाइक को लेकर दौड़ पड़े। बदमाशों ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। इसकी जानकारी गांव में दी । ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर नलकूप की ओर दौड़ पड़े। बदमाशों को कई घंटे खेतों में तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसकी पुलिस से शिकायत की ।
उल्लेखनीय है छह दिन पहले भी इसी स्थान पर दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है। उधर चांदीनगर पुलिस ने कहा बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर केस का खुलासा होगा।
दरोगा की कार्य शैली पर सवाल उठाए
चांदीनगर। क्षेत्र के लोगों ने थाने में तैनात एक दरोगा की कार्य शैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा यदि कोई पीड़ित थाने पहुंचते हैं तो वहां तैनात एक दरोगा पीड़ितों से ही उल्टे-सीधे सवाल करने लगते हैं। बाद में उनका वहां से टकरा देता है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है।