खेकड़ा (बागपत)।
शहर के मोहल्ला शेखपुरा में रविवार को शाम दो समुदायों के बीच रंजिश को लेकर तलवार, चाकू और कैंची चलीं। इसमें एक पक्ष के तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले में दोषी पक्ष की धरपकड़ में जुटी है।
शहर के मोहल्ला शेखपुरा में एक माह पूर्व एक समुदाय की युवती लापता हो गयी । वह दिन बाद बरामद भी हो गई। युवती के गायब होने का आरोप दूसरे समुदाय के पड़ोसी युवक पर लगा । तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। रविवार की शाम करीब सात बजे किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस बीच एक पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर कूद पडे़। यह देखकर भयभीत दूसरे पक्ष के लोग अपनी जान बचाते हुए लाइनपार बस्ती की तरफ भागे। दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा और चाकू, कैंची, तलवार से तीन सगे भाइयों को गंभीर घायल कर दिया। घायल तीनों भाई खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।