बड़ौत (बागपत)। सब्जी मंडी के पास बाइक खड़ी करने को लेकर तीन युवकों और दुकानदारों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों समेत दुकानदारों को कोतवाली ले आई। वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
सब्जी मंडी के पास बामनौली के तीन युवक दुकान पर मोबाइल लेने आए थे। उन्होंने बाइक खड़ी की तो पड़ोसी दुकानदार ने बाइक हटाने को कहा। इसी दौरान दोनों पक्षों मेें कहासुनी हो गई और देखते देखते भीड़ जमा हो गई। मामला दो संप्रदाय का होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों युवकों व दुकानदार को कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी जमकर कहासुनी हुई। लेकिन कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने सख्त रवैया अपनाते हुए दोनों पक्षों को शांत किया। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिखित में पुलिस को दे दिया।