फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बदमाश गिरफ्तार, छह तमंचे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने शनिवार की रात छपरौली रोड पर चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर छह तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की रात में छपरौली रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि दो बदमाश तमंचे बेचने जा रहे हैं। इस पर उन्होंने एसएसआई रमेश सिद्धू, एसआई पंकज, राजीव व एसओजी के अवतार सिंह, विकास, अरुण को मौके पर भेजा। तभी दो युवक आते दिखाई दिए तो वे पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े ओमवीर पुत्र रामचंद्र, कल्लू उर्फ विष्णु पुत्र किरणपाल मलकपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पास से छह तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वे मुजफ्फरनगर जनपद से हथियार लेकर यहां सप्लाई करते हैं और एक हजार से तीन हजार तक बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें