बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने अमीनगर सराय रोड पर यातायात पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने वालों सहित पांच लोगों को न्यायालय में पेश किया है। बुधवार को अमीनगर सराय रोड पर यातायात पुलिसकर्मी से चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने अभद्रता की, जिन्हें वहां से गुजर रहे क्राइम ब्रांच की टीम के पुलिसकर्मियों ने पकड़ा । आमिर और इस्तयाज पुत्र मुस्ताक निवासी बिलौचपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। दूसरी ओर न्यायालय से वारंटी चल रहे बबलू पुत्र नईम निवासी ईदारा बड़का रोड को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं हमले के मामले में फरार चल रहे संजय और गुलाब पुत्र रामभजन निवासी हिलवाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।