बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत से बाइक पर क्यामपुर गांव जा रहे लेखपाल को बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाश लेखपाल से नगदी, मोबाइल व सोने की चैन लूटकर ले गए। पीड़ित लेखपाल मुकेश क्यामपुर गांव का है, वह बड़ौत तहसील मेें कार्यरत है। रविवार को वे किसी काम से बड़ौत आए थे। काम पूरा कर जब वे बाइक से अपने गांव जा रहे थे तो गांव के पास बाइक पर खड़े दो बदमाशों ने उन्हें तमंचों के बल पर रोका और उसने पांच हजार की नगदी, मोबाइल व सोने की चैन लूटकर ले गए। जाते-जाते बदमाश मारने की धमकी दे गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इस संबंध मेें पीड़ित लेखपाल ने दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। ब्यूरो