बागपत। कचहरी के पास मुकदमे की पैरवी करने आए बिनौली थाना क्षेत्र के दो युवकों पर आरोपी पक्ष ने हमला बोल दिया। उनकी लात घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़ित व उसका भाई बलात्कार व हत्या के प्रयास के मामले में पैरवी कर रहे हैं। यह मुकदमा जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष के लोग उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। घायलों ने कचहरी पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कचहरी पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
ताश खेलते पकड़े तीन युवक
बागपत। सरूरपुर गांव में पुलिस ने तीन युवकों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव स्थित एक चौक पर बैठकर जुआ खेलते हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
मारपीट की
बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव निवासी संगीता पत्नी श्याम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह नौ माह की गर्भवती है। सोमवार की रात नौ बजे वह कमरे में टीवी देख रही थी। इसी दौरान उसका जेठ अंदर घुस गया और उससे अभद्रता की। विरोध करने पर उसके पेट मेें लात मारी। इससे गर्भपात होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा की युवती पहुंची बागपत
बागपत। मंगलवार को हरियाणा के रोहतक निवासी 16 साल की किशोरी घर में परिवार वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर ट्रेन में बैठकर घर से चल गई। इसके बाद वह सीधा दिल्ली पहुंची। दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक युवक उसे बागपत ले आया। कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस किशोरी को अपने साथ ले गई है। उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
तीन ने कोर्ट में सरेंडर किया
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र ककौर कलां निवासी अकबर, इरशाद ने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट बागपत में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं सिसाना निवासी सूरज ने भी मारपीट के मामले में कोर्ट में सरेंडर किया है।
किशोरी लापता
अग्रवाल मंडी टटीरी। चौहल्दा गांव निवासी नसीम ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा वसीम 22 जुलाई की सुबह आठ बजे घर से बाहर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई। कुछ पता नहीं चल सका है। उसने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।