फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को अगुवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। प्लाट व बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने साथियों के साथ मायके में रह रही पत्नी को घर में घुसकर अगवा करने का प्रयास किया। विफल होने पर मारपीट की और मारने की धमकी देकर भाग गया। साहिना पुत्री अय्यूब हिलवाड़ी गंाव की रहने वाली है। उसकी शादी छह माह पूर्व आबिद पुत्र स्वर्गीय अली हसन निवासी बड़ौत के साथ हुई । अब वह तीन माह की गर्भवती है। उसके ससुराल वाले कई माह से बतौर दहेज प्लाट व बाइक की मांग कर रहे थे। रमजान माह मेें वह मायके में रह रही थी। यह मांग पूरी न होने पर सोमवार को उसका पति अयूब साथियों के साथ हिलवाड़ी पहुंचा और उसे जबरन अगवा करने का प्रयास किया। विफल होने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पति और छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें