बड़ौत (बागपत)। बावली गांव मेें रविवार की रात में कुछ लोगों ने एक किशोर को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल गोविंद पुत्र विनोद बावली गांव का रहने वाला है। रविवार की रात्रि में वह घर में परिजनों के साथ बैठकर खाना खा रहा था, तभी कुछ लोग उसके घर पर आए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसका विरोध किया तो हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। ब्यूरो