बिनौली (बागपत)।
फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी हरिओम पुत्र ओमवीर के गन्ने के खेत के पास से विद्युत लाइन गुजर रही है। इसमें तेज फाल्ट के बाद निकली चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की।