फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारने का कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वर नगर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को बंधक बनाकर मारने का प्रयास किया। महिला ने भागकर जान बचाई। इस संबंध में पीड़ित महिला ने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।
बागपत निवासी इस्लामुद्दीन ने अपनी बेटी अफसाना का निकाह नौ माह पूर्व बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर निवासी साजिद के साथ किया । शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया। ससुराल वाले शादी के बाद से ही कम दहेज लाने को लेकर महिला को प्रताड़ित करने लगे । कई बार उसके साथ मारपीट भी की। हाल में उसका पति एक लाख रुपये और बाइक दहेज में लाने की मांग कर रहा है। अफसाना ने दहेज लाने से इंकार कर दिया। सोमवार को पति, सास, ससुर, देवर और ननद ने उसे कमरे में बंधक बना लिया। उसकी पहले पिटाई की और फिर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आए मोहल्ले के लोगों ने महिला को बचाया। महिला अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली और बागपत कोतवाली पहुंची। इस संबंध में महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी को मारपीट कर घायल किया
बागपत। सिसाना गांव में शराबी देवर ने अपनी भाभी सुनीता पत्नी कुलदीप को मारपीट कर घायल किया। आरोप है कि युवक उसके कान से एक कुंडल भी निकाल कर ले गया। महिला ने देवर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें