फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी में दबंगो ने दंपति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव में कुछ लोगों ने एक दंपति को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया है। पीड़ित अनुज शर्मा पुत्र हरपाल सिंह निवासी गगन विहार, मेरठ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी पायल, सास ईश्वरी देवी को बाइक पर साथ लेकर बड़ौत-मेरठ मार्ग से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह जौहड़ी गांव पहुंचे तो दो लोगों ने उन्हेें रोक लिया और बिना वजह उनके साथ मारपीट की। अनुज ने उन लोगों पर 20 हजार रुपये की नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। उधर, पिचोकरा गांव में भी मामूली कहासुनी को लेकर सोनी पुत्र सलाउ को मारपीट कर घायल कर दिया। बिनौली थाना पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें