निरपुड़ा में किसान के घेर से ट्रैक्टर चोरी
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में बुधवार रात किसान के घेर में खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर लिया गया। किसान ने थाने में तहरीर दी है।
निरपुड़ा गांव निवासी किसान रमेश ने बताया कि बुधवार रात वह अपने घेर का दरवाजा बंद कर घर पर सोने के लिए गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब वह घेर में आया तो दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे और अंदर ट्रैक्टर गायब था। उधर, कस्बा दोघट में एक मोबाइल टावर से केबिल, डीटीएस मशीन चोरी कर ली गई।