बड़ौत (बागपत)।
मुख्य डाक घर में भारतीय ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्ति के लिए फीस जमा न होने पर युवकों ने जमकर हंगामा किया। पोस्टमास्टर ने युवकों ने समझा कर शांत किया। बाद में नेट वर्किंग आने पर फीस जमा हो सकी।
भारतीय ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए मुख्य डाक घर में फीस जमा हो रही है। सोमवार को बागपत जनपद समेत शामली, मुजफ्फरनगर व सोनीपत हरियाणा के काफी संख्या में युवक फीस जमा करने मुख्य डाक घर पहुंचे और घंटों लाइन में लगने के बाद भी जब फीस जमा नहीं हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा आए दिन फीस जमा करने में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन भारतीय डाक विभाग ए अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बाद में पोस्टमास्टर ने मौके पर पहुंच कर नारा युवकों को बताया नेट खराब होने के कारण यह समस्या आ रही है और वह ठीक कराई जा रही है। कुछ समय बाद नेट वर्किंग आने पर फीस जमा होने लगी, तो युवक शांत हो गए। हंगामा करने वालों में रवि प्रताप, विनोद, निखिल, अश्वनी, संदीप, प्रदीप, शहजाद, शिव कुमार, विकास आदि रहे।