फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक देने के बाद भी सिपाही ने लूटी अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रेम विवाह करने वाले सिपाही ने अपनी पत्नी को पहले तलाक किया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाई। उसको काफी समय तक ब्लैकमेल किया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि बड़ौत के एक युवक ने उसको प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोपी दिल्ली पुलिस में सिपाही है। करीब तीन साल पहले उसने प्रेम विवाह किया। आरोपी पति उसको लोनी क्षेत्र में किराए के मकान में लेकर रहता था। कुछ समय बाद उनके बीच मनमुटाव हो गया । बाद में उनका तलाक हो गया । इसके बाद भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाई। उसको काफी समय तक ब्लैकमेल करता रहा। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


कोचिंग से लौट रही छात्रा से अश्लील हरकतें
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों पर गांव के ही दो युवक गलत नजर रहते हैं। इनमें से एक लड़की कक्षा 12वीं और दूसरी लड़की बीए में पढ़ती है और दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए कोचिंग कर रही है। रविवार को छात्रा कोचिंग करने के लिए बागपत आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में कोहरे का फायदा उठाकर आरोपी युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। इससे पहले भी दोनो बहनों के साथ आरोपी इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। इससे पूरा परिवार परेशान है। पीड़ित छात्राओं ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें