फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल पर गए अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में अधिवक्ता जसविंदर सिंह तोमर पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने एसपी आवास पर प्रदर्शन कर धरना दिया। एएसपी ने वकीलों को एक सप्ताह में केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ अधिवक्ता 14 सितंबर तक हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता जसविंदर सिंह तोमर पर बदमाशों ने एक सितंबर को फायरिंग की, लेकिन वे गोली लगने से बाल-बाल बच गए। बड़ौत कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस ने अभी तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया। इस मामले में अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे। सोमवार को जिला बार हाल में अधिवक्ताओं की मीटिंग हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा एसपी ने तीन सितंबर को दो दिन में हमलावरों को पकड़ने का भरोसा दिया था। जो पूरा नहीं हुआ। इस दौरान अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया घटना को लेकर अधिवक्ता 14 सितंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बाद में अधिवक्ताओं ने एसपी आवास पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
एएसपी अजय कुमार सिंह ने धरना स्थल पर बीच पहुंचकर आंदोलनकारी वकीलों को जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह तोमर, संयुक्त मंत्री सुधीर कुमार तोमर, जयवीर सिंह तोमर, बिजेंद्र सिंह तोमर, सुमेर सिंह ढाका, ओमपाल मान, सुधीर तोमर, श्योवीर सिंह, नरेंद्र पंवार बली, पंकज मलिक, लोकेंद्र सिंह, राज कुमार त्यागी, अमित खोखर, संजय पंवार, महकार भाटी, विक्रम तोमर, विकास पंवार, कपिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें