बड़ौत (बागपत)। शराबी द्वारा जनता वैदिक कॉलेज के घासीराम द्वार पर फायरिंग की सूचना पर पुलिस को खूब दौड़ाया। पुलिस काफी देर तक दौड़ती रही, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया एक युवक ने सूचना दी घासीराम द्वार पर फायरिंग हुई है। इस सूचना पर पुलिस बल को भेजा, लेकिन वहां काफी छानबीन के बाद कुछ हाथ नहीं लगा। पता चला किसी शराबी ने ऐसी सूचना दी । उसका नंबर ट्रेस किया जा रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं शुक्रवार की रात में भी बावली गांव में फायरिंग की घटना हुई। जिस पर पुलिस दौड़ी और उन्होंने कईं लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।