शहर के पुराना कस्बे में ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
पुराना कस्बा बागपत निवासी इस्तियाक (70) का बेटा ट्रैक्टर-ट्राली से ईंट सप्लाई करता है। शनिवार को ईंट से लदी ट्राली खराब हो गई। बेटा जैक लगाकर ट्राली ठीक करने लगा। ट्राली के पास इस्तियाक भी बैठा था। इस समय अचानक जैक से ट्राली फिसल कर वृद्ध के ऊपर पलट गई। वृद्ध ट्राली के नीचे दब गया। परिजनों ने ट्राली के नीचे से उसे निकाला और जिला अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार हाजी एजाज निवासी निवाड़ा ने बताया कि पुलिस को जानकारी दिए बिना शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है।