फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुजरात से बड़ौत के आठ व्यापारी अनार की 1010 पेटियां उधार ले आए, लेकिन रुपये देने की बजाय गाली-गलौज करते हुए धमकियां देने लगे। अनार बाग मालिक ने कोतवाली पहुंचकर आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। नीतिश पुत्र खंबा भाई बनारस काठा गुजरात का रहने वाला है, उसके वहां अनार के बाग है। 10 जनवरी को नगर के आठ व्यापारी वहां से अनार की एक हजार दस पेटियां ले आए, जिनकी कीमत साढ़े पांच लाख रुपये बताई गई। वे वादा करके आए थे कि कुछ दिन बाद रुपये भिजवा देंगे लेकिन बार-बार रुपये मांगने पर उन्होंने भुगतान करने के बजाय गाली-गलौज करते हुए धमकियां देने लगे। उन्होंने आठों लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें