बड़ौत (बागपत)।
भगवान महावीर मार्ग पर रविवार की रात्रि में तीन चोरों के शटर तोड़कर हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस अभी खाली हाथ है, कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रविवार की रात्रि में यूपी फर्टीलाइजर के मालिक विपिन कुमार और सुभाष जैन की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से एक लाख रुपये लगभग नगदी चुराकर ले गए। इनकी दुकान के सामने श्री लक्ष्मी कराना स्टोर के नाम से कमल कुमार जैन है, उसका शटर तोड़कर गल्ले में रखे 60 हजार की नगदी व पूजा मेें रखे चांदी के भगवान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर वीरेंद्र जैन की दुकान जैन ब्रदर्स तेल वालों की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से 60 हजार की नगदी, कीमती कागजात चोरी कर ले गए
सोमवार को सुबह के समय व्यापारियों को चोरी की घटना लगी तो वे एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यापारियों मेें आक्रोश व्याप्त हो गया। चेयरमैन अमित राणा मालिक पर पहुंचे और उन्होंने भगवान महावीर मार्ग पर धरना शुरू कर मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में सीओ रामानंद कुशवाहा ने रेलवे रोड चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह और बिनौली रोड चौकी के इंचार्ज सत्यवीर भाटी को लाइन हाजिर करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया । इस मामले में अभी तक पुलिस खाली हाथ है, पुलिस टीम कुछ संग्दिध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।