फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना हत्याकांड के आरोपी बना रहे फैसले का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के ईदगाह मोहल्ले में ढाई माह पहले विवाहिता की हत्या करने मामले में फरार तीन आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ रही। पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। मृतक महिला के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।
विज्ञापन

मेरठ के खिवाई कस्बा निवासी आफताब ने बताया कि उसकी बहन शबाना का निकाह डेढ़ साल पहले बागपत के ईदगाह मोहल्ला निवासी सरताज के साथ हुआ था। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने 27 अक्तूबर 2018 को शबाना की गला दबाकर हत्या कर दी । मृतक के भाई ने पति सरताज, जेठ शहनवाज, जेठानी काजल, सास सन्नो, ससुर सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। तीन आरोपी अभी फरार हैं। पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। उसने कोतवाली पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि कि मुकदमे की विवेचना चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें