फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना गुलियान में सफाई कर्मचारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव में बुधवार की सुबह एक युवक ने शराब के नशे में सफाई कर्मचारी को पीटा। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिवाना निवासी बिशन सिंह बामनौली में सफाई कर्मचारी है। वह सुबह अपने घर पर था। उसी दौरान गांव का ही एक युवक शराब के नशे में आया और बिना किसी बात के गाली गलौच करने लगा। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसे पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन


शातिर लुटेरा तमंचे सहित दबोचा
बिनौली (बागपत)। पुलिस ने बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर शेखपुरा मोड़ से एक शातिर लुटेरे को तमंचे सहित दबोचा है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़ा गया हारून पुत्र हमीद निवासी दोज्जा शातिर लुटेरा है, जो जनपद मेरठ के सरूरपुर थाने से दो लूट के मामलों में वांछित भी है। यह शेखपुरा मोड़ पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 315 बोर तमंचा दो कारतूस सहित पकड़ लिया तथा कोर्ट में पेेेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें