फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये नहीं देने पर कार चालकों को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत शहर से सोनीपत तक चलने वाली ईको कार चालक से तीन लोगों ने रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर मारपीट की गई। इससे हंगामा हो गया। आरोपी चालकों को डरा धमकाकर प्रति गाड़ी 100 रुपये वसूलते हैं। पीड़ितों ने तीनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईको कार चालक प्रवीण कुमार पुत्र सरूप सिंह निवासी खेवड़ा, राई थाना सोनीपत ने बताया कि सोनीपत के कई चालक बागपत से हरियाणा के बहालगढ़ तक इको गाड़ी में सवारी लाते हैं। वह कई साल से यहीं काम कर रहे हैं। रविवार को वह गाड़ी में सवारी बैठा रहा था, इसी दौरान तीन लोग वहां पहुंचे और उससे बागपत से सवारी ढोने पर सौ रुपये देने की मांग की। इस पर पीड़ित चालक ने आरोपियों को रुपये देने से मना कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। वहीं अन्य चालक भी मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों का विरोध किया। आरोप है कि रुपये न देने पर तीनों लोगों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया, इसमें प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, जोनी, टोनी व चालक दीपक घायल हो गए। इससे हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर तीनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित प्रवीण कुमार की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने कहा विवेचना के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें