फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन किन्नारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किन्नरों के क्षेत्र वाद को लेकर मंगलवार को पूरे दिन कोतवाली में हंगामे की स्थिति बनी रही। गुराना रोड के किन्नरों ने तहरीर देकर एक पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया, तो दो किन्नरों को पुलिस ने हिरासत मेें ले लिया। देर शाम हिरासत में लिए गए किन्नरों को थाने से छोडे़ जाने पर किन्नरों ने दिल्ली बस स्टैंड चौकी में हंगामा किया, तो पुलिस कर्मचारी चौकी दौड़कर भाग गए और जाम की स्थिति पैदा हो गयी। करीब आधे घंटे तक जाम लगे होने पर लोगों ने समझा-बुझाकर वहां से हटाया, लेकिन किन्नर देर रात्रि तक वहां पर जमे रहे, लेकिन पुलिस कर्मचारियों की वहां पर आने की हिम्मत नहीं रही, कोतवाल संजीव ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें