फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा के सुभाष का था जिला अस्पताल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो दिन पहले मिले शव की शिनाख्त काठा गांव निवासी सुभाष के रूप में हुई है। वह एक माह पहले घर से बिना बताए कहीं चला गया । परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की। उसकी मौत की सूचना पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो दिन पहले एक युवक का शव पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अखबारों में खबर प्रकाशित होने पर परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त सुभाष (45) पुत्र जयपाल निवासी काठा के रूप में की। मृतक के बेटे विक्की ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। एक माह पहले शराब पीने को लेकर उसका परिजनों से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह बिना बताए ही घर से कहीं चला गया। उसकी मौत किन कारणों से हुई है, इसका अभी तक पता नहीं चला। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अभी तक नहीं आई है। उसकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता नहीं चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें