फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से लूटे बीस हजार रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बदमाश वाहन रोककर बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं, इससे पुलिस बेखबर है। कुछ दिन पहले ही बदमाशों ने गुड़ से लदा ट्रक लूट लिया था, इसका अभी तक पुलिस के हाथ सुराग नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे
नगर के कोर्ट रोड निवासी आमिर ने बताया कि वह ट्रक चालक है और ट्रक में माल सप्लाई करता है। उसने कहा कि रविवार की रात में वह शामली से दिल्ली सामान लेकर जा रहा था। जहां दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां गांव के पास पहुंचा तो कार सवार पांच बदमाशों ने उसे ओवर टेक कर रुकवा लिया और तमंचे के बल पर उससे बीस हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। उसने बताया गया कि विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बागपत की तरफ को भाग निकले। उसने बताया कि सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की, पुलिस की लापरवाही के चलते बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच की जा रही है, वही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लुटेरों को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


घिटोरा मोड़ पर युवक के साथ लूट।
चांदीनगर (बागपत)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के घिटोरा मोड़ पर एक युवक से तमंचे के बल पर चार बदमाशों ने मारपीट कर नगदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत रटौल चौकी में की।
विज्ञापन

रटौल गांव निवासी दानिश बाइक पर सवार होकर लोनी किसी काम से गया था। वह सोमवार को शाम करीब आठ बजे लोनी - रटौल मार्ग से घर लौट रहा था। जैसे ही वह घिटोरा मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उससे 500 रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। मोबाइल को बदमाशों ने सड़क पर ही फेंककर तोड़ दिया। बाद में सामने से कार आती देखकर बदमाश भुगत लेने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत रटौल चौकी में की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें