रोडवेज बस में ग्रामीण की जेब काटी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-बस स्टैंड पर रोडवेज बस में एक ग्रामीण की जेब काटकर 6500 रुपये की नगदी साफ कर दी गई। उसने कोतवाली पर तहरीर दी है।
किसान जगवीर धनौरा टीकरी का रहने वाला है। वह रोडवेज बस में अपने गांव से बड़ौत बस स्टैंड पर उतरा और उसे अपनी जेब में हाथ दिया तो उसकी जेब कटी हुई थी और उसका पर्स गायब था। पर्स में 6500 रुपये की नगदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कीमती कागजात थे। उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। ब्यूरो