फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोईस में दो समुदाय के युवकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो समुदाय के युवकों में मारपीट
विज्ञापन


अमीनगर सराय। पोईस गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हुई। झगड़े में दोनों युवक घायल हुए है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घायलों ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी है। पोइस गांव निवासी दिपांशु और महताब दिल्ली में दूध सप्लाई का काम करते हैं। शुक्रवार को दिल्ली से लौटते समय दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दिपांशु ने महताब की पिटाई कर दी। यहां तो मामला शांत हो गई। जब दिपांशु गांव पहुंचा तो महताब पक्ष के लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। जिसमें दोनों युवक घायल हुए है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दोनों युवकों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया मामूली झगड़ा हुआ है। गांव में कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें