फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुराना में महिला द्वारा आत्महत्या के मामले में ससुर ने कराया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों मेें महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले मेें महिला के ससुर द्वारा दी गई तहरीर पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अनुष्का (21) पत्नी अक्षय प्रजापति गुराना गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी डेढ़ साल पूर्व खतौली जनपद मुजफ्फरनगर के पाल गांव से हुई थी। अक्षय गांव में ही मोबाइल की दुकान करता है। बताया जाता है कि कई दिन से पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। शनिवार दोपहर बाद अक्षय दुकान पर था और घर पर कोई नहीं था तो अनुष्का फांसी का फंदा लगाकर छत से झूल गई। जब अक्षय दुकान से आया तो उसे पत्नी फांसी पर झूलते हुए मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेे ले लिया और मृतका के मायके वालों को सूचना दी। इस संबंध में मृतका के ससुर प्रमोद की तहरीर पर आत्महत्या का मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि मौके पर एक पत्र भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें