फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के दो आरोपी जेल गए, तीसरे की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। स्कूल के हॉस्टल में कक्षा पांच के छात्र के साथ कुकर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले का रहने वाला कक्षा पांच का छात्र कसबे की एक शिक्षण संस्था के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। शनिवार को छात्र ने अपने घर जाकर जानकारी दी कि हॉस्टल में उसके साथ कुकर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके रूम पार्टनर थे। छुट्टी के बाद जैसे ही मासूम घर पहुंचा उसने अपने घर पर प्रकरण की जानकारी दी। छात्र के पिता ने तीन किशोरों के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कराया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। एसपी का कहना है कि मुकदमे के प्रत्येक पहलू पर जांच चल रही है।

कुकर्म के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
बागपत। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन ने खेकड़ा के एक स्कूल में कुकर्म की घटना पर रोष प्रकट किया। सख्त कार्रवाई नहीं होने पर संगठन ने सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी। मंडल अध्यक्ष सोहन पाल शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित जैन, रामभूल, ठाकुर प्रवीण सिंह, हमदम, हरपाल, विकास जैन, गौरव फौजदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें