बागपत। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं मेें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। कश्यप कॉलोनी बागपत निवासी मनु पत्नी गौरव अपने मां शशि के साथ यमुना रोड बागपत पर रहती है। उसके कोई भाई नहीं है। उसका ताऊ उनकी प्रापर्टी पर कब्जा करना चाहता है। पति गौरव ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम ताऊ ने घर में घुसकर पत्नी मनु पर चाकू से हमला किया। इसमें वह घायल हो गई। उसने कोतवाली में तहरीर दी। दूसरी घटना सरूरपुर गांव में हुई। हेयर सेलून शकीन को शराबी युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। ब्राह्मण पुट्ठी गांव निवासी अनिल ने बताया कि राशन डीलर उन्हें राशन नहीं देता है। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी राशन लेने गई तो उससे अधिक रुपये ले लिए और राशन भी नहीं दिया। जब वह शिकायत करने गया तो उसके साथ मारपीट की। उसने डीलर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।