फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद करने के लिए आगे आए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। स्कूल में हादसे के बाद मदद के लिए आसपास के घरों के ग्रामीण मदद के लिए आए। शिक्षिका ममता देवी, आंगनबाड़ी केंद्र की संचालक विनोद कुमारी सबसे पहले पहुंची और बच्चों को मलबे से निकालना शुरू किया। इसके बाद मोहल्ले के ही रवि और सित पाल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मदद की। गांव के ही डा.ॅ रामपाल ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर घायल बच्चों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एक ही परिवार के पांच बच्चे दब गए
दोघट। दाहा निवासी इकबाल और अफजाल सगे भाई हैं। इकबाल का बेटा शाद, सायान और आयान, जबकि अफजाल के बेटे रिहान और सुभान मलबे में दब गए। इनके परिवार की महिलाएं भी मौके पर पहुंची। मलबे में दबे तीन साल के शाद और पांच साल के सुभान की हालत गंभीर है। अन्य बच्चों को छुट्टी मिल गई है। शिक्षिका ममता ने बताया कि सभी बच्चों की उम्र पांच से आठ साल के बीच की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें