बागपत। नगर की राशिद कॉलोनी में मंगलवार की रात में बदमाश घुसे। जाग होने पर बदमाश धमकी देकर भाग गए। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बागपत की राशिद कॉलोनी में मंगलवार की रात में गली में कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे थे। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक जाग गया। उसने उनको देख शोर मचा दिया। आरोपी धमकी देेकर भागने लगे। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और मोहल्ले के लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े, तब तक हमलावर भाग चुके थे। बता दे कि राशिद कॉलोनी से चार दिन पहले एक व्यक्ति का गली से ही कैंटर चोरी हो गया । बदमाशों के आने से मोहल्ले के लोग दहशत में है। वे पुलिस से बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
जिला अस्पताल से फिर हुई बाइक चोरी
बागपत। जिला अस्पताल में बाइक चोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बागपत के पुराना कस्बा निवासी रिजवान पुत्र हनीफ बुधवार को अपनी भाभी का इलाज कराने के बाइक से जिला अस्पताल गया । बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ी कर दी। इलाज करने के बाद वापस आया तो वहां से बाइक गायब मिली। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।