बड़ौत (बागपत)। पश्चिमी बंगाल के कोलकाता का महेंद्र पुत्र रामनिवास तीन माह पहले मलकपुर में एक व्यक्ति के यहां ढाई हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से मजदूरी पर लगा । तभी से वह मजदूरी कर रहा था। बीच-बीच में पैसे मांगने पर उसके मालिक ने उसे कुछ पैसा दिया और कहा ओर पैसे बाद में दूंगा, लेकिन जब तीन माह पूरे हो गए और उसने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो उसने पैसा देने से इंकार कर दिया और सोमवार की रात्रि में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मंगलवार को सुबह के समय बड़ौत रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने उसका हाल जाना और बाद मेें उसे कुछ पैसे देकर शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 मेें बैठाकर रवाना कर दिया।