फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब पीने से हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव के दौरान शराब बांटे जाने का मामला सामने आया है। पुराना कस्बे के वाल्मीकि बस्ती निवासी सागर का कहना है कि उसके पिता सूरज की हालत बिगड़ गई, इसकी वजह चुनाव में अधिक शराब पीना बताया गया है। सूरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में शराब बांटे जाने की पुलिस-प्रशासन से कई बार शिकायत की। पुलिस ने कई बार शराब पकड़ी। मंगलवार को शहर के पुराना कस्बा निवासी सागर ने दावा किया कि उसके पिता ने चुनाव में बांटी गई शराब से नुकसान पहुंचा है। 20 नवंबर को ही बीमार हो गए थे। इनका प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में परेशानी होने लगी। आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया, लेकिन अभी तक आराम नहीं मिल रहा है। मोहल्ले में नकली और मिलावटी शराब बांटी गई है। पीड़ित ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें