फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी हिस्ट्रीशीटर ओमवीर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवी कलां गांव से सवा दो साल पहले अपहरण कर दसवीं के छात्र अंकुर की हत्या करने में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटर ओमवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है।
विज्ञापन

मवी कलां गांव के अंकुर छह फरवरी 2015 को रहस्यमय ढंग से लापता हो गए था। बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। क्राइम ब्रांच केस की विवेचना कर रही थी। पुलिस ने गांव के ही युवक विकास को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया था। विकास ने अपने साथी पवन और ओमवीर के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी, घटना का किसी को पता न चले, इसलिए मृतक के शरीर पर पत्थर बांधकर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने अंकुर के एक जुलाई को नदी से कपड़े बरामद किए थे। आरोपी विकास को जेल भेजा था। अन्य दो आरोपी फरार चल रहे थे। केस के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ओमवीर को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। केस के विवेचक इंस्पेक्टर वीके शर्मा ने कहा आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें