बड़ौत (बागपत)।
सोमवार की सुबह सिनौली गांव में घूमने वाला एक सांड़ खेतों मेें जा पहुंचा। वहां गांव के एक किसान के खेतों में कांटे वाले तार लगा रखे थे। सांड़ इन तारों में फंस गया और घायल हो गया। सांड़ ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकल पाया। इस दौरान खेतों में जा रहे गांव के विपिन पूनिया ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सांड़ को तारों से निकाला। बाद में उसका उपचार कराया। विपिन पूनिया ने प्रशासन से खेतों में लगे कटीला तार हटवाने की मांग की। इनमें सुमित, प्रवीण, अंकुर, सौरभ, अनिल, प्रवेंद्र, अजित, हेमंत, राज कुमार आदि रहे।