फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया मांगने पर परिचालक से उलझे युवक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर रविवार की रात्रि में बामनौली-बिजरौल गांव के बीच किराया मांगने पर बस में सवार युवक परिचालक से उलझ गए। इस दौरान उनकी नोंकझोंक हुई। युवक किराया न देने पर अडे़ रहे। इस कारण संबंधित बस जंगल में करीबन आधा घंटे खड़ी रही। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भागकर खेतों में छिप गए।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि में बड़ौत डिपो की एक बस मुजफ्फरनगर के लिए चली। जैसे ही बस बामनौली-बिजरौल गांव के पास पहुंची तो बस परिचालक नीरज ने बस मेें सवार युवकों से किराया मांगा, लेकिन उक्त युवक किराया न देेने पर अड़ गए। इस दौरान उनकी नोंकझोंक भी हुई। बस में सवार यात्रियों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। परिचालक नीरज ने इसकी सूचना विभागीय अफसरों को दे दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान करीबन आधा घंटे रात्रि के समय बस जंगल में खड़ी रही। जैसे ही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक बस से नीचे उतरकर एक खेत में जाकर छिप गए। पुलिस ने उनको तलाश भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगेे। इसके बाद बस को रवाना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें