फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

बागपत। मेरठ की महिला से नौकरी दिलाने नाम पर आठ लाख रुपये ठगने और गैंगरेप कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बागपत जेल में तैनात तीन बंदी रक्षकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उधर, महिला के हाईस्कूल के कागजात भी रख लिए। इस मामले में एक बंदीरक्षक का सहारनपुर जेल के लिए तबादला हो गया है। पीड़िता ने सहारनपुर और बागपत के पुलिस अधिकारियों से बंदी रक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को मेरठ की एक महिला ने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि बागपत जेल में तैनात एक बंदीरक्षक उसका रिश्तेदार है। कुछ माह पूर्व बंदी रक्षक ने महिला को मेरठ जेल में महिला सिपाही के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया तथा जेल मंत्री से जान पहचान बताते हुए उससे आठ लाख रुपये ठग लिए तथा 10 महीनों के अंदर नौकरी दिलाने की बात कहकर उसकी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट भी ले ली। पीड़िता ने बताया कि 26 जनवरी को बंदीरक्षक अपने दो साथियों के साथ उसके घर आया तथा उसे बहाने दो दिन के लिए अपने साथ गाड़ी में बिठाकर बागपत की ओर ले गए। बीच रास्ते में उन्होंने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि तीनों बंदी रक्षकों ने तीन दिन तक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसकी वीडियो बना ली। महिला के पिता ने बंदीरक्षक को फोन कर पूछताछ की तो उन्हें जेल मंत्री से मिलने जाने का हवाला दे दिया। बाद में उसे मेरठ रोड पर बदहवास हालत में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। आरोपियों ने उसके परिवार वालों को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी तथा बदमाशों से अपने लिंक बताएं। इस समय पीड़िता का उपचार नई दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जांच कराई जाएगी : एएसपी
बागपत। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने बंदी रक्षकों पर नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये ठगने और सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें