फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर बीमा एजेंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज(फतेहपुर)। रायबरेली हाईवे पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित बाबूगंज गांव के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बीमा एजेंट को कुचल दिया। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के गुरबख्सगंज थाना क्षेत्र स्थित पूरे रामबक्समलिक भीती निवासी बुद्धू का बेटा इंद्रपाल (30) बाइक से जा रहा था। बाबूगंज गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आने से कुचल कर मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। 100 नंबर में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक सवार को मृत पाया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड और

मोबाइल के जरिए घरवालों से पुलिस ने संपर्क किया। थानेदार पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, औंग थाना क्षेत्र के गलाथा निवासी राजेंद्र रैदास (45) साइकिल से घर जा रहे थे। कस्बे के पास किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्हें पीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। उधर, ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर के पास शुक्रवार शाम ट्रक डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक लखनऊ के रहिमाबाद निवासी मनोज कुमार घायल हो गए। इससे वहां जाम-सा लग गया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

-----





होमगार्ड महिला को जेवरात समेत ले गया
औंग। महाराजपुर थाने की एक चौकी में तैनात होमगार्ड पर आरोप है कि वह एक महिला को लाखों रुपये के गहनों व नकदी के साथ लेकर चला गया है। महिला के पति ने औंग थाने में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
महिला के पति का कहना है कि वह महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी छह साल पहले गांव की ही एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद एक ढाई साल का बच्चा है। वह एक माह पहले वापस गांव लौटा है। यहां आने पर पता चला कि महाराष्ट्र में रहने के दौरान पत्नी का होमगार्ड से प्रेम हो गया। पत्नी घर से शुक्रवार दोपहर नकदी, जेवरात ले गई। वह अपनी मां के घर से भी छोटी बहन की शादी को रखे 50 हजार रुपये, जेवरात उठा ले गए हैं। उसकी छोटी बहन की कुछ दिन पहले गोदभराई हुई थी। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें