बड़ौत (बागपत)। बड़ौली रोड स्थित गन्ना विकास परिषद मलकपुर पर चार शराबी युवकों ने लिपिक की पिटाई कर और सरकारी कागजात भी फाड़ डाले। बाद में अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो वे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल ने कोतवाली में तहरीर दी।
बड़ौली रोड स्थित गन्ना विकास परिषद पर मोनू पुत्र देवेंद्र निवासी लथवाड़ी लिपिक पद पर कार्यरत है। शनिवार को चार युवक जो शराब पीए हुए थे और उससे गन्ना पर्यवेक्षक के बार में पूछा जब पर्यवेक्षक नहीं मिला तो उन्होंने मोनू के साथ जमकर मारपीट की और उसके कागजात फाड़ डाले और सामान इधर-उधर फेंक दिया। बाद में अन्य कर्मचारी उधर दौडे़ तो वे जान से मारने की धमकी देेकर भाग गए। इस घटना को लेकर परिषद के कर्मचारियों ने आक्रोश जताया और वे सभी कोतवाली पहुंचे और घायल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें अरुण, बिट्टू, अजित, राम समूह यादव, सुरेश पाल, नरेंद्र, सुरेंद्र्र, रामनिवास आदि रहे।