फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची भगदड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रेलवे रोड पर तिराहे पर रखे 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई, इससे क्षेत्रीय लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में सूचना पर सप्लाई बंद की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि यह ट्रांसफार्मर काफी दिनों से ओवरलोड चल रहा है, गर्मी के मौसम में तो यह आए दिन फुंकता रहता है, जिस कारण इससे जुडे़ उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि ट्रांसफार्मर इतना ओवरलोड है कि सर्दी के मौसम मेें भी हर समय इसके फुंक जाने की आशंका बनी रहती है। शनिवार की सुबह भी इसमें तेज आवाज के साथ अचानक आग लग गई, इससे वहां से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर निगम के अफसरों ने सप्लाई बंद कराई और मौके पर पहुंचकर इसमें आए तकनीकी फाल्ट को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें