बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सीओ कार्यालय के पास शुक्रवार की रात में वाहन चालक ने एक बछडे़ को टक्कर मार दी। इससे बछड़े की टांग टूट गई। इसकी सूचना पर सैकड़ों युवा एकत्र हुए और इसकी सूचना पशु पालन विभाग को दी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पशुपालन विभाग और नगर पालिका का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। घायल बछड़े ने दम तोड़ दिया। इसके बाद युवाओं ने हंगामा कर आक्रोष व्यक्त किया।
वाहन चालकों द्वारा आए दिन आवारा पशुओं को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात्रि में भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सीओ कार्यालय के पास एक वाहन चालक ने सड़क पार कर रहे एक बछडे़ को टक्कर मार दी। इससे बछड़े की टांग टूट गई, साथ ही बछडे़ का पेट भी बुरी तरह से फट गया। वहां से गुजर रहे काफी संख्या में युवा वाहन चालक के पीछे दौड़, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। युवाओं ने इसकी सूचना नगरपालिका के कर्मचारियों और पशु पालन विभाग को दी। आरोप है कि कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसके चलते बछडे़ ने दम तोड़ दिया। इसको लेकर युवाओं ने जमकर हंगामा किया। इनमें आशीष, सुमित, दिनेश, राहुल, प्रमोद, अंकित, राजीव, नवीन, राकेश, उमेश, संजीव आदि रहे।