बड़ौत (बागपत)।
सिरसली गांव के ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय में प्रदर्शन कर कातिलाना हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी कर लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कराने की मांग की।
सिरसली गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सिरसली गांव के राम मेहर पुत्र किरण की बामनौली गांव में खेत है। उनका पड़ोसी खेत वाले से डोल बंदी को लेकर विवाद चल रहा है। एक माह पहले जब राम मेहर अपने खेत में काम कर रहा था तो पड़ोसी खेत पक्ष के लोगों ने उस पर कातिलाना हमला बोला और वह गंभीर घायल हो गया। बाद में हमलावर लाइसेंसी हथियारों से फायर कर भाग निकले और इस मामले में दोघट थाने में दो को नामजद कराकर मामला दर्ज कराया। राममेहर का अभी भी दिल्ली में इलाज चल रहा है और हमलावर अब भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। उन्होंने सीओ से हमलावरों की गिरफ्तारी कर उनके लाइसेंसी शस्त्रों को निरस्त करने की मांग की। इसमें प्रकाश, अशोक, धर्मवीर, सुमित, संजीव, महेंद्र आदि रहे।